26.4 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

HomeChhattisgarhपंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham Musical Group के तत्वावधान में संजय सिंह का जन्मदिन खमतराई,रायपुर छत्तीसगढ़ के स्थानीय संपूर्णा फैमिली रेस्टॉरेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक उम्दा गायकों और संगीत प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन स्थल पर संगीत और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गायकों में अतीक रहमान जी, किट्टू सिन्हा जी ,पंचमी सेन्द्रे जी , ललित जी , जगदीश जी, लाहोटी जी, अजय आडवाणी जी भीमसेन जी, मनोज चक्रधारी जी, भीमसेन जी,पिल्ले जी , रविन्द्र दत्ता जी एवं अपने प्राथमिक शैक्षणिक समय के 80 सहपाठी शामिल हुवे ,जिन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। सुरों की मधुर संगत ने समां बांध दिया और देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही। संगीतमय माहौल में साथियों ने अपनी-अपनी गायकी से सभी का मन मोह लिया, जिससे पूरा आयोजन भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी साथियों ने रात्रिभोज में लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर सभी ने संजय सिंह के दीर्घायु, स्वस्थ और सदैव खुशहाल जीवन की कामना की। आपसी सौहार्द और संगीत प्रेम से सजे इस आयोजन ने एक बार फिर शहर की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...