रायपुर/छत्तीसगढ़
हाइलाइट :
• 26 जनवरी 2026 को रायपुर पुलिस मैदान में राज्यपाल रमेन डेका करेंगे सम्मान
• विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए 25 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक
• सुकमा के शहीद जवानों सहित 14 को राष्ट्रपति का वीरता पदक
गणतंत्र दिवस समारोह में होगा सम्मान
Republic Day 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण होगा। स्वतंत्रता दिवस 2025 पर जिन 25 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई थी, उन्हें 26 जनवरी 2026 को रायपुर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल रमेन डेका द्वारा यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किए जाएंगे। इस सूची में महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता, आईजी ध्रुव गुप्ता (अअवि पीएचक्यू) और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए चयन
केंद्रीय गृह विभाग के अनुसार, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी ध्रुव गुप्ता, डीआईजी प्रशांत ठाकुर, सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर श्वेता राजमणी, एसपी कोरिया रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक अ/स्टेनो पीएचक्यू कौशिल्या भट्ट, समनि (गुप्तवार्ता) पीएचक्यू रोहित कुमार झा, निरीक्षक विशेष शाखा कमलेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार सिन्हा, तथा एपीसी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई सुशील कुमार बरूआ को पदक प्रदान किया जाएगा। चयनित अधिकारियों की सूची विभागीय सेवा, अनुशासन और उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित करती है।
वीरता पदक से शहीदों व बहादुर जवानों का सम्मान
सुकमा के तीन शहीद पुलिस कर्मियों—रामूराम नाग (एएसआई), कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा (आरक्षक)—सहित 14 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया जाएगा। इस सूची में एसपी सुकमा सुनील शर्मा (वर्तमान में परिसहाय राजभवन), उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले, आरक्षक मड़कम पाण्डु, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए, सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम, आरक्षक माड़वी सन्नू (दंतेवाड़ा), कंपनी कमांडर 17वीं वाहिनी छसबल करोड़ सिंह तथा पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य नाम शामिल हैं। यह सम्मान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन है।
ख़बरें और भी…


