21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राडा ऑटो एक्सपो में संडे-मंडे रहेगा खास आकर्षण, रिपब्लिक डे की शाम देशभक्ति के रंग में रंगेगा मंच…

HomeNationalbusinessराडा ऑटो एक्सपो में संडे-मंडे रहेगा खास आकर्षण, रिपब्लिक डे की शाम...

Date:

रायपुर /छत्तीसगढ़/व्यापार

  • शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और फूड का कॉम्बो
  • 26 जनवरी को देशभक्ति थीम फैशन शो व टीवीएस स्टंट शो
  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की तीन वाहनों की लॉन्चिंग
  • पांच दिनों में 8,500 से अधिक वाहनों की बिक्र

संडे-मंडे के लिए विशेष आयोजन
राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में जारी राडा ऑटो एक्सपो में रविवार और सोमवार को खास भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। रविवार को शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और फूड ज़ोन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं 26 जनवरी, रिपब्लिक डे की शाम एक्सपो मंच देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। दोनों दिनों में फैशन शो आयोजित किए गए हैं, जबकि 26 जनवरी की शाम 5 बजे से टीवीएस स्टंट शो में पेशेवर स्टंटबाज रोमांचक प्रस्तुतियां देंगे।

बिक्री, ऑफर और ग्राहकों का उत्साह
राडा ऑटो एक्सपो-2026 में ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट, डीलर्स और कंपनियों के आकर्षक ऑफर्स के चलते पांच दिनों में वाहनों की बिक्री 8,500 के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। एक्सपो में बैंक और फाइनेंसर न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां कम प्रीमियम पर बीमा सुविधा दे रही हैं।

कृषि मंत्री की मौजूदगी और लॉन्चिंग
शनिवार को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक्सपो स्थल पहुंचे और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फैंटम, बजाज चेतक स्कूटर तथा महिंद्रा की कार का लोकार्पण किया। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण कर आयोजन की सराहना की। राडा पदाधिकारियों ने रिपब्लिक डे पर ग्राहकों से एक्सपो पहुंचकर विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...