HomePOLITICS“विकास के नाम पर खनिजों की लूट, उद्योगपतियों का हित साध रही...

Date:

“विकास के नाम पर खनिजों की लूट, उद्योगपतियों का हित साध रही है सरकार” — आम आदमी पार्टी का भाजपा सरकार पर तीखा हमला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /राजनीती

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में जल–जंगल–जमीन को कानून और संविधान की अनदेखी कर निजी उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है। पार्टी ने तमनार हिंसा, हसदेव और बैलाडीला जैसे मामलों में न्यायिक जांच और ग्राम सभा की भूमिका को नजरअंदाज करने पर सरकार से जवाब मांगा।

छत्तीसगढ़ में खनिज संपदाओं के दोहन और आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे कथित अन्याय को लेकर आम आदमी पार्टी ने राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि विकास के नाम पर जो मॉडल लागू किया जा रहा है, वह केवल कुछ उद्योगपतियों और सत्ता में बैठे लोगों का विकास है, न कि छत्तीसगढ़ की जनता का। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर इस संघर्ष को आदिवासियों तक सीमित दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि यह लड़ाई पूरे प्रदेश के भविष्य से जुड़ी है। दंतेवाड़ा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा जैसे क्षेत्रों में दशकों से खनन के बावजूद वास्तविक विकास नहीं हुआ, केवल मुनाफे को ही विकास का नाम दिया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि अमेरा, तमनार और रायगढ़ के मुड़ापार जैसे क्षेत्रों में फर्जी ग्राम सभा और जनसुनवाई कर कानून को दरकिनार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैलाडीला में युवाओं का आक्रोश इसी नीति का परिणाम है, जहां ग्राम सभा की अनुमति के बिना खनन को आगे बढ़ाया गया। प्रियंका शुक्ला ने तमनार हिंसा मामले में न्यायिक जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि अब तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि हसदेव क्षेत्र में फर्जी जनसुनवाई से जुड़े दस्तावेजों पर अनुसूचित जनजाति आयोग की रिपोर्ट आने के बावजूद जांच क्यों नहीं हुई। उनके अनुसार, सरकार कुछ बड़े पूंजीपतियों के सामने नतमस्तक होकर छत्तीसगढ़ की जमीन, जंगल और पहाड़ों का सौदा कर रही है।

पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते जनआक्रोश को नहीं समझा, तो यह भविष्य में बड़े संकट का रूप ले सकता है। मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में नियमों को तत्काल लागू करने और ग्राम सभा की अनिवार्य अनुमति सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता के हित में निर्णय नहीं लिए, तो आम आदमी पार्टी आदिवासियों, किसानों और युवाओं के साथ मिलकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जानकारी शीघ्र मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का आत्मीय स्वागत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

CM विष्णुदेव साय बोले—सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, अब ‘दिमागी नक्सलवाद’ से सतर्क रहने की जरूरत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने...