23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

मकर संक्रांति के बाद छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के आसार…

HomeChhattisgarhWEATHERमकर संक्रांति के बाद छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान में तीन...

Date:

मौसम /छत्तीसगढ़

हाइलाइट :
मकर संक्रांति के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है, जिससे कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ सकता है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण निचले स्तर पर नमी युक्त हवा का प्रवेश हो रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह असर अगले तीन दिनों तक बना रह सकता है। हालांकि नमी आने से पहले प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था, इसलिए ठंड का असर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

सरगुजा संभाग में ठंड का असर अब भी बरकरार है, जबकि रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और यह प्रक्रिया 15 जनवरी तक जारी रह सकती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ेगा और तापमान में गिरावट के साथ ठंड की वापसी होगी। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में 13 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड के दोबारा तेज होने से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

ख़बरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...