24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, ज्ञान प्रकाश महासचिव, रोशन को युवा व राखी श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी…

HomeChhattisgarhग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, ज्ञान प्रकाश महासचिव, रोशन...

Date:

रिपोर्ट: राखी श्रीवास्तव


रायपुर: ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन केंद्रीय कार्यसमिति एवं ग्लोबल अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस नई कार्यकारिणी में समाज के अनुभवी, ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश कार्यकारिणी में ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। युवा प्रकोष्ठ की कमान रोशन श्रीवास्तव को सौंपी गई है, जबकि महिला प्रकोष्ठ का दायित्व राखी श्रीवास्तव को दिया गया है। इसके साथ ही सिद्धार्थ श्रीवास्तव को युवा महासचिव तथा संगीता सिन्हा को महिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन में संतुलन, समावेशिता और सक्रिय भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी कायस्थ समाज की एकता को सुदृढ़ करने, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, सामाजिक समरसता तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

वहीं, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह कार्यकारिणी कायस्थ समाज की आशाओं, आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतीक है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव से कार्य करते हुए समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व सदैव प्रदेश इकाई के साथ मार्गदर्शन और सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

ख़बरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...