भूपेश बघेल की टिप्पणी पर भड़का साहू समाज, तीन दिन में माफी नहीं मिली तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन…

HomeCHHATTISGARHभूपेश बघेल की टिप्पणी पर भड़का साहू समाज, तीन दिन में माफी...

Date:

कवर्धा/छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक हालिया बयान को लेकर छत्तीसगढ़ साहू समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जिला साहू समाज कवर्धा के पदाधिकारियों और समाज के बड़ी संख्या में पहुंचे सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर भूपेश बघेल लिखित में माफी नहीं मांगते हैं तो साहू समाज प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करेगा।
जिला साहू समाज के अध्यक्ष धरमराज साहू ने आरोप लगाया कि बिलासपुर जिले के लिंगयाडीह गांव में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना ‘बंदर’ से की। उन्होंने कहा कि अरुण साव न केवल राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं, बल्कि साहू समाज के प्रतिनिधि भी हैं, ऐसे में यह टिप्पणी पूरे समाज का अपमान है। इस बयान से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
धरमराज साहू ने बताया कि समाज ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा है। यदि 5 जनवरी तक भूपेश बघेल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा संगठन और महिला इकाई के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में इस बयान की निंदा की।
वहीं, मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि साहू समाज की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के संबंध में कथित टिप्पणी का उल्लेख किया गया है। ज्ञापन को विधिवत स्वीकार कर लिया गया है और इसे नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें कि बिलासपुर के लिंगयाडीह में विरोध कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने ‘शेर और बंदर’ की कहानी का उदाहरण दिया था, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...