भस्करा में मिला गौवंश का कटा सिर, ग्रामीणों में दहशत — पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से काटे जाने की पुष्टि…

HomeCHHATTISGARHभस्करा में मिला गौवंश का कटा सिर, ग्रामीणों में दहशत — पीएम...

Date:

लोरमी/मुंगेली/छत्तीसगढ़

लोरमी/मुंगेली। चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भस्करा में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक घर के सामने गौवंश का कटा हुआ सिर देखा। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में खबर तेजी से फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों के साथ सरपंच और हिंदू संगठन के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। डिंडोरी पुलिस चौकी, चिल्फी थाना और लोरमी एसडीओपी की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
मामले में पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाकर गौवंश के सिर का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि सिर को धारदार हथियार से काटा गया है। चिकित्सकों के अनुसार गौवंश की उम्र लगभग एक से डेढ़ माह के बीच बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि कटाव पिछले 24 घंटे के भीतर का प्रतीत होता है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 325 बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ पशु कृषक अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। वहीं, गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वर्तमान में पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
इनका कहना है
डॉ. ओमप्रकाश बघेल, पशु चिकित्सा अधिकारी डिंडोरी
“गौवंश की उम्र लगभग एक से डेढ़ माह आंकी गई है। सिर को धारदार हथियार से काटा गया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार घटना 24 घंटे के भीतर की लगती है।”
हरविंदर सिंह, एसडीओपी लोरमी
“मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवेचना जारी है।”
धनेश साहू, जिला अध्यक्ष, गो सेवा आयोग मुंगेली
“घटना चिंता का विषय है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।”

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...