22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मोनेट डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन…

HomeChhattisgarhमोनेट डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन...

Date:

मंदिर हसौद/ छत्तीसगढ़

मंदिर हसौद स्थित मोनेट डीएवी पब्लिक स्कूल, रायपुर में 16 एवं 17 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री मुश्ताक अली प्रधान रहे। विशेष अतिथियों के रूप में श्री बी.बी. बेहरा (स्कूल नामित अध्यक्ष-एलएमसी एवं उपाध्यक्ष, लेखा एवं वित्त विभाग), एजीएम विभाग के महाप्रबंधक श्री संजय झा (मिवान स्टील्स लिमिटेड, रायपुर), मैना देवी अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय ध्वज फहराने के साथ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा स्पोर्ट्स ओपन मीट की घोषणा की गई, जिसके पश्चात ओलंपिक ज्योति प्रज्वलित की गई। विद्यालय के चार सदनों—स्वामी दयानंद, महात्मा हंसराज, स्वामी श्रद्धानंद एवं स्वामी विरजानंद—के सीनियर व प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं समन्वित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डीएवी राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल एवं डिस्कस थ्रो में रजत पदक विजेता मोनेट डीएवी के विद्यार्थियों ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया और ओलंपिक मशाल प्रज्वलित की, जिससे वातावरण जोश और उत्साह से भर उठा।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रितु चौधरी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और विद्यालय की खेल गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी संगठन समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों को मैत्री और ईमानदारी की भावना के साथ खेलने का आह्वान किया तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मोनेट डीएवी के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि श्री मुश्ताक अली प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता और मानसिक विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है। दो दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, बोरा रेस, रिले रेस एवं गणित रेस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

समापन दिवस पर मुख्य अतिथि की उपस्थिति में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी सदनों के ध्वजों को विद्यालय ध्वज से स्पर्श कर खेल भावना की एकता का संदेश दिया गया तथा परंपरानुसार ओलंपिक मशाल को दूध से शीतल कर खेल महोत्सव के औपचारिक समापन की घोषणा की गई। समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य एवं अनुशासित मार्च पास्ट ने सभी उपस्थितजनों को अत्यंत प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ज्योति कपिल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। पूरा समारोह उत्साह, अनुशासन और खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related