27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान, रायपुर–बिलासपुर एयरपोर्ट पर केंद्र से हुई अहम बातचीत…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान, रायपुर–बिलासपुर एयरपोर्ट पर केंद्र से...

Date:

छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर रायपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के दौरान उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट के विस्तार, उसकी क्षमता बढ़ाने और उसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किए जाने की जरूरत को रेखांकित किया। साथ ही रायपुर से सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की मांग भी रखी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से निवेश और पर्यटन को मिलेगी गति

सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और मौजूदा अवसंरचना भविष्य की जरूरतों के हिसाब से अपर्याप्त साबित हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत से छत्तीसगढ़ को निवेश, उद्योग, व्यापार, मेडिकल टूरिज्म और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नई गति मिलेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ हो सकता है।

बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर उठी बड़ी मांग, 300 करोड़ के अनुदान का प्रस्ताव

बैठक में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। सांसद ने इस एयरपोर्ट को शीघ्र पूर्ण रूप से चालू कर नियमित विमान सेवाएं शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जैसे प्रमुख संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट का पूर्ण संचालन न होना क्षेत्रीय असंतुलन को दर्शाता है। इसे 4C श्रेणी में उन्नयन के लिए ₹300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान की भी मांग की गई। सांसद के अनुसार, बिलासपुर एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ के लाखों नागरिकों को सीधी हवाई सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इन सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...