HomeNationalजेपी इंफ्राटेक के MD मनोज गौड़ गिरफ्तार ईडी ने 12000 करोड़ के...

Date:

जेपी इंफ्राटेक के MD मनोज गौड़ गिरफ्तार ईडी ने 12000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में की बड़ी कार्रवाई…

दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी खबर आई है । प्रवर्तन निदेशालय ED ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड Jaypee Infratech Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौड़ को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई 12000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड केस से जुड़ी है , जिसमें खरीदारों ने अपने घरों की डिलीवरी न मिलने की शिकायत की थी ।

ईडी ने PMLA 2002 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी । मई में एजेंसी ने दिल्ली , नोएडा , गाजियाबाद और मुंबई के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी । इस दौरान 7 करोड़ रुपये नकद , कई दस्तावेज और प्रॉपर्टी से जुड़ी फाइलें जब्त की गईं ।

ईडी ने इस केस में गौरसन्स , गुलशन होम्ज और महागुन रियल एस्टेट जैसी कंपनियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली । यह पूरा मामला EOW की एफआईआर के बाद तेज हुआ , जिसमें जेपी इंफ्राटेक और जयप्रकाश एसोसिएट्स पर धोखाधड़ी व साजिश के आरोप हैं ।

मुख्य रूप से जेपी विश टाउन और जेपी ग्रीन्स प्रोजेक्टों में फ्लैट्स की डिलीवरी में देरी को लेकर कार्रवाई हुई है । खरीदारों का कहना है कि उन्होंने साल 2010-11 में घर बुक किया था , लेकिन अब तक कब्जा नहीं मिला ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...