27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिहार की सियासत का भविष्य कौन ? कल होगा बिहार चुनाव -2025 का परिणाम कल …

HomeBiharबिहार की सियासत का भविष्य कौन ? कल होगा बिहार चुनाव -2025...

Date:

हाइलाइट :

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल , एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए कल मतगणना होगी । सभी की निगाहें अब ईवीएम से निकलने वाले नतीजों पर टिकी हैं । एग्जिट पोल के मुताबिक , एनडीए को भारी बहुमत मिल सकता है । वहीं महागठबंधन ने सर्वे के नतीजों पर सवाल उठाए हैं और जनता के फैसले पर भरोसा जताया है ।

दिग्गज नेताओं की किस्मत कल होगी तय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , विजय कुमार सिन्हा , पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत एनडीए के कई बड़े नेता मैदान में हैं । वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव , अवध बिहारी चौधरी , भाई वीरेन्द्र , आलोक मेहता और जय प्रकाश नारायण यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है ।

एग्जिट पोल में एनडीए को बंपर बहुमत का अनुमान लगभग एक दर्जन सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को 140 से 170 सीटें मिलने की संभावना जताई है । महागठबंधन को 60 से 112 सीटें , जबकि जनसुराज पार्टी को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है । राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह अनुमान सही साबित हुआ तो बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है ।

विपक्ष ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल आरजेडी और कांग्रेस नेताओं ने एग्जिट पोल को “पूर्व निर्धारित” बताते हुए इसे जनमत के विपरीत बताया है । आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि “वास्तविक नतीजे महागठबंधन के पक्ष में आएंगे , बिहार की जनता बदलाव चाहती है ।”

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related