छत्तीसगढ़ में फिर मोतियाबिंद सर्जरी में लापरवाही बीजापुर के 9 मरीजों की आंखों की रोशनी घटी , मेकाहारा रेफर …

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में फिर मोतियाबिंद सर्जरी में लापरवाही बीजापुर के 9 मरीजों की...

Date:

बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद सर्जरी के बाद 9 मरीजों की आंखों की रोशनी कम होने का मामला सामने आया है । सभी मरीजों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है । प्रशासन ने जांच टीम गठित की है ।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों की रोशनी कम हो गई है । सभी मरीजों को तत्काल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उनका इलाज जारी है । बताया गया कि इनमें से 8 मरीजों का ऑपरेशन 24 अक्टूबर को और एक मरीज का 8 नवंबर को हुआ था ।

मरीजों की आंखों में संक्रमण इन्फेक्शन की शिकायत मिली है । मेकाहारा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि फिलहाल संक्रमण का कारण स्पष्ट नहीं है , यह डॉक्टरों की गलती या मरीजों की लापरवाही — दोनों में से कोई भी कारण हो सकता है । प्रशासन ने इस मामले में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की है , जो तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी ।

पिछले वर्ष दंतेवाड़ा में भी इसी तरह की घटना हुई थी , जब 10 बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई थी । तब संबंधित डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई की गई थी । वर्तमान मामले में भी स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर नजर रखी है । मेकाहारा में फिलहाल पांच मरीजों को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया है , जबकि तीन मरीजों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए गए हैं । डॉक्टर लगातार मरीजों की स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे प्रस्ताव…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए...

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...