काबुल में फिर हिला अफगानिस्तान , तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप जानमाल के नुकसान की खबर नहीं…

HomeInternationalकाबुल में फिर हिला अफगानिस्तान , तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप जानमाल...

Date:

काबुल अफगानिस्तान में गुरुवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया । राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र NCS के अनुसार यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 220 बजे दर्ज किया गया , जिसका केंद्र जमीन से 140 किलोमीटर गहराई में था । हालांकि , फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है ।

बता दें कि इससे पहले 8 और 4 नवंबर को भी अफगानिस्तान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे । 4 नवंबर को आए 4.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई थी और करीब 956 लोग घायल हुए थे । सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार , उस भूकंप से देश की ऐतिहासिक मस्जिदों को भी नुकसान पहुंचा था ।

विशेषज्ञों के अनुसार , अफगानिस्तान भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है । हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला और भारतीय-यूरेशियन प्लेटों के बीच मौजूद सक्रिय फॉल्ट लाइनों के कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं । संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय UNOCHA ने कहा है कि लगातार आने वाले भूकंप पहले से कमजोर समुदायों को और कठिनाई में डाल रहे हैं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश ने नई दिल्ली में शेख हसीना की मीडिया ब्रीफिंग पर जताई नाराजगी, भारत से उठाए सवाल…

ढाका, बांग्लादेश नई दिल्ली में अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना...