26.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

नारायणपुर पुलिस के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन,30 ने किया रक्तदान..

HomeChhattisgarhनारायणपुर पुलिस के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन,30 ने किया रक्तदान..

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर

नारायणपुर पुलिस के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन। सामुदायिक एवं संवेदनशील पुलिसिंग के दिशा में नारायणपुर पुलिस का आयोजन। नारायणपुर पुलिस एवं परियना के युवक-युवितयों के द्वारा किया गया रक्तदान।नारायणपुर पुलिस एवं परियना के 30 युवक-युवतियों एवं जवानों द्वारा किया गया रक्तदान।

(जवान रक्तदान करते हुवे )

पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा बुनियादी पुलिसिंग पर कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग एवं संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। रक्तदान महादान के संकल्प को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में आज नारायणपुर पुलिस के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल नारायणपुर में किया गया | जिसमें नारायणपुर के अधिकारी एवं जवान एवं परियना योजनान्तर्गत प्रशिक्षणरत नव युवक युवतियॉ सम्मिलित हुए। जिसमें 30 से अधिक पुलिस के अधिकारी, जवान एवं परियना के युवक-युवतियों के द्वारा रक्तदान किया गया | पूर्व में भी नारायणपुर पुलिस के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related