37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

जिले में मेगा हेल्थ कैंप का हुवा आयोजन,3000 मरीजो का किया गया इलाज,रायपुर एम्स के 15 चिकित्सक दे रहें अपनी सेवायें ..

HomeChhattisgarhजिले में मेगा हेल्थ कैंप का हुवा आयोजन,3000 मरीजो का किया गया...

Date:

आनंद गुप्ता -जशपुर (28 मार्च 2023 )

कैंप में 128 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के मरीजों का भी किया गया ईलाज |

जशपुरनगर : जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर जिला स्तरीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया | इस कैंप दूर-दराज से बड़ी संख्या तादाद में ग्रामीण पहुँच कर अपना इलाज करा कर इस कैंप का लाभ उठा रहे हैं | इस कैंप में रायपुर AIMS के चिकित्सक अपनी सेवायें प्रदान कर रहें हैं | जिसका लाभ न सिर्फ इस जिले के बल्कि अन्य दूर -दराज से लोग इस कैंप में आकर अपना इलाज करा रहें हैं | इस कैंप में पूरी टीम में लगभग 15 चिकित्सक AIMS रायपुर से हैं और अन्य 26 अन्य चिकित्सक जिले में पहुंचे हैं | कैम्प में मुख्य रूप से मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग विशेषज्ञ नाक, कान, गला, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ उपस्थित हैं ,जो मरीजों का इलाज कर रहें हैं |

जिला प्रशासन एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर संयुक्त तत्वाधान में आज जिला अस्पताल परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का विधायक विनय भगत ने शुभांरभ किया इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और रायपुर एम्स के डॉ. और विशेषज्ञ उपस्थित थे। जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक पहल से जशपुर जिले में पहली बार रायपुर एम्स के डॉ. दूरस्थ अंचल के ग्रामीण जन गंभीर मरीज का ईलाज कर रहे है। इसके साथ ही जिन मरीजों को उच्च अस्पताल में रेफर करने की आवश्यकता है उन्हें रेफर भी किया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉ. को भी एम्स रायपुर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा ताकि वहां जाकर वे किस तरह मरीजों का और बेहतर ईलाज कर सकते है इसकी जानकारी लेकर आएंगे।


विधायक विनय भगत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जशपुर वासियों के लिए बहुत खुशी का दिन है। आज उन्हें एक ही जगह पर सभी बीमारियों की ईलाज की सुविधा जिला प्रशासन ने उपलब्ध करा दी है। इसके लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के कार्यो की प्रसंशा करते हुए डॉ. की पूरी टीम को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जशपुर जिला दूरस्थ अंचल होने के कारण यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैै। इसी उद्देश्य से गंभीर मरीजो को स्वास्थ्य का लाभ देने के लिए मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने एम्स से आए डॉ. स्टाफ और जिला अस्पताल के डॉ. और पूरे स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को मेगा हेल्थ कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। मेगा हेल्थ कैंप में जिले के विभिन्न विकासखंडो से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मरीजों का भी ईलाज प्राथमिकता से किया गया। बगीचा से 110 मनोरा से 18 पहाड़ी कोरवा मरीजों का ईलाज किया गया है।
रायपुर से आए एम्स के डॉ. में ऑर्थाेपेडिक विभाग के कंसलटेंट सीनियर रेसीडेंट डॉ. दुष्यंत चौहान, डॉ. शिवनी प्रजापति, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ कंसलटेंट और सीनियर रेसीडेंट प्रो. डॉ.सरिता अग्रवाल, डॉ. चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डॉ. तूलिका चौहान, कान नाक गला विभाग के डॉ. सतीश सातपुते, डॉ. आकाश अग्रवाल, कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. मुनेश्वर कुमार, सामान्य सर्जरी विभाग कंसलटेंट और सीनियर रेसीडेंट डॉ. त्रिदिप दत्ता बरुवा, डॉ. हनुमंता ए शिशु शल्य चिकित्सा विभाग कंसलटेंट डॉ. नितिन कुमार बोरकर , सामान्य चिकित्सा विभाग कंसलटेंट सीनियर रेसीडेंट डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अंकित राणा, शिशु रोग विभाग जूनियर रेसीडेंट डॉ. ईशान कपिल, डॉ. गुलशन कुमार, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर देशमुख, उप चिकित्सा अधिकारी प्रकाश सवानी, नर्सिंग अधिकारी सुश्री दीपाली सुश्री डयाना, विशाल, प्रसनजीत अपनी सेवाएं देगे। इस अवसर पर जशपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी रंजीत टोप्पो, डीपीएम स्मृति एक्का, जिला अस्पताल के सलाहकार राजेश कुरील और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...