21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

लाल किला ब्लास्ट दिल्ली दहली चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका , 8 की मौत — चश्मदीदों ने बताई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी…

HomeNationalलाल किला ब्लास्ट दिल्ली दहली चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास भीषण...

Date:

लाल किले के पास चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ भीषण विस्फोट अब तक 8 लोगों की मौत , 24 घायल अस्पताल में भर्ती चश्मदीद बोले — “धरती फटने जैसी आवाज आई , इंसानी मांस के टुकड़े बिखरे पड़े थे” दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी डॉक्टर मुजामिल को किया गिरफ्तार |

दिल्ली के दिल में धमाका लाल किले के पास मची अफरा-तफरी

दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला के पास शनिवार दोपहर हुए भयावह विस्फोट ने राजधानी को हिला कर रख दिया । यह धमाका चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ , जहां दोपहर के वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे । धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है , जबकि 24 से ज्यादा घायल अस्पतालों में भर्ती हैं । कई की हालत गंभीर बताई जा रही है । मौके पर CRPF , NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं ।

चश्मदीदों ने बताया — “धरती हिल गई , लोग चीखते हुए भाग रहे थे” धमाके के वक्त मौके पर मौजूद वलूर रहमान , जो लाल किले के पास दुकान चलाते हैं , ने बताया , “जैसे ही धमाका हुआ , मेरी दुकान की दीवारें कांप उठीं । मैं गिर गया , तीन बार उठने की कोशिश की लेकिन डर के मारे खड़ा नहीं हो पाया । लगा जैसे अब दूसरा धमाका हमें खत्म कर देगा ।” रहमान की आंखों में डर और सदमे की तस्वीर साफ झलक रही थी ।

एक अन्य चश्मदीद राजधर पांडेय ने बताया , “अचानक बहुत तेज आवाज आई । मेरे घर की खिड़कियां हिल गईं । छत के ऊपर तक आग की लपटें उठीं । मैंने बाहर देखा तो गाड़ियां जल रही थीं और लोग मदद के लिए चीख रहे थे ।” राजधर का घर गुरुद्वारे के पास है , ठीक उस जगह के सामने जहां धमाका हुआ ।

इंसानी मांस के टुकड़े और जली गाड़ियां — दिल दहला देने वाला मंजर

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई । लोगों में भय का माहौल था । एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया , “कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धुएं से भर गया । मैंने देखा कि सड़क पर इंसानी मांस के टुकड़े और खून बिखरा पड़ा था । कई गाड़ियां धू-धू कर जल रही थीं ।”अनुमान है कि 30 से 40 गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और 50 से ज्यादा लोग धमाके की चपेट में आए ।

आतंकी साजिश के संकेत — डॉक्टर मुजामिल गिरफ्तार

इस बीच , जांच एजेंसियों को आतंकी कनेक्शन के संकेत मिले हैं । दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर फरीदाबाद से आतंकी डॉक्टर मुजामिल को गिरफ्तार किया है । पूछताछ में उसके ठिकाने से 2900 विस्फोटक , पिस्टल , जिंदा कारतूस , टाइमर , बैटरियां , वॉकी-टॉकी सेट और 360 किलो दहनशील पदार्थ बरामद हुआ है । डीआईजी किशोर प्रसाद ने बताया कि फिलहाल “किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी” , लेकिन प्रारंभिक जांच में यह आतंकी हमला प्रतीत हो रहा है ।

दिल्ली में मचा हड़कंप , सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

धमाके के बाद दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं । मेट्रो स्टेशन , ऐतिहासिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है । मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि “दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा ।” वहीं , प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related