दुर्ग/ स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़
ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग में हुआ 85 लाख रुपए का बड़ा गबन । बैंक के 10 संग्रह कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से लोन की वसूली कर रकम बैंक में जमा नहीं की । छह आरोपी गिरफ्तार , चार की तलाश जारी ।
240 ग्राहकों की लोन राशि कर्मचारियों ने खुद के उपयोग में खर्च की
दुर्ग । थाना पुलगांव पुलिस ने ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग में हुए करोड़ों के गबन का पर्दाफाश किया है । क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख की रिपोर्ट पर पुलिस ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । जांच में सामने आया कि बैंक कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से लोन की किस्तें वसूल कीं , लेकिन वह रकम बैंक में जमा न कर स्वयं के निजी उपयोग में कर ली । कुल लगभग 85/- रुपये लाख की राशि गबन की गई ।
H2 बैंक जांच में सामने आया पूरा घोटाला आवेदक मोहित देशमुख ने बताया कि हिरन बाई साहू सहित 239 अन्य ग्राहकों ने लोन की किस्तें समय पर जमा कर दी थीं । जब बैंक के रिकॉर्ड में रकम नहीं मिली , तो जांच शुरू की गई । जांच में पता चला कि संग्रह कर्मचारियों ने ग्राहकों से नकद राशि लेकर उसे बैंक खाते में जमा नहीं किया । पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के बीच 8498940/- रुपये की राशि गबन की गई थी ।
छह आरोपी गिरफ्तार , चार की तलाश जारी
थाना पुलगांव पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 546/2025 धारा 420 409 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया । विवेचना के दौरान छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । सभी आरोपियों ने रकम का दुरुपयोग करने की बात स्वीकार की है । पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी ।
गिरफ्तार आरोपी : टीकाराम पाटले 35 वर्ष , ग्राम लोरमी , जिला मुंगेली आकाश नायक 30 वर्ष , ग्राम बसना , जिला महासमुंद ओमप्रकाश कोसरे 21 वर्ष , बजरंग नगर , उरला आर्या गोस्वामी 25 वर्ष , दल्लीराजहरा , जिला बालोद रेशमा वर्मा 25 वर्ष , आदित्य नगर , दुर्ग अंकिता पासवान 22 वर्ष , कोसा नगर , सुपेला
पुलिस ने कहा — “बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द”
थाना प्रभारी पुलगांव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं । बाकी बचे चार आरोपियों की तलाश की जा रही है । पुलिस का कहना है कि जांच में और भी तथ्य सामने आने की संभावना है ।
ख़बरें और भी…


