भिंजपुर में सूटकेस से मिली व्यक्ति की लाश, पत्नी पर हत्या का आरोप , जशपुर पुलिस ने शुरू की जांच…

HomeCHHATTISGARHभिंजपुर में सूटकेस से मिली व्यक्ति की लाश, पत्नी पर हत्या का...

Date:

रिपोर्ट : आनंद गुप्ता जशपुर

जशपुर । जिले के थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां एक व्यक्ति का शव सूटकेस में बंद मिला । मृतक की पहचान संतोष भगत उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है । पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए उसकी पत्नी को आरोपिया के रूप में चिन्हित किया है और उसकी तलाश तेज कर दी है । थाना दुलदुला में हत्या के लिए भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , मृतक संतोष भगत अपनी पत्नी के साथ ग्राम भिंजपुर में रहता था । उसकी पत्नी मुंबई में काम करती थी और कुछ दिन पूर्व ही गांव लौटी थी । बताया गया कि 7 नवंबर की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ । इस दौरान आरोपिया ने कोरबा में रहने वाली अपनी मंझली बेटी से बात करते समय झगड़े की आवाजें फोन पर सुनीं । अगले दिन 8 नवंबर को उसी बेटी को आरोपिया ने फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कम्बल में लपेटकर सूटकेस में रख दिया है ।

घबराई हुई बेटी ने 9 नवंबर को अपने पति के साथ गांव पहुंचकर घटना की जानकारी अपने बड़े पिता विनोद मिंज को दी । विनोद मिंज ने तुरंत थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी में एक लाल रंग का बड़ा ट्रॉली सूटकेस बरामद किया गया , जिसमें मृतक का शव मिला । शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है ।

जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में पत्नी को चिन्हित किया गया है । पुलिस की टीम उसकी तलाश में महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है । आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...