भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी का रायपुर में सम्मान , आंध्रा एसोसिएशन ने किया गौरवान्वित…

HomeCHHATTISGARHभारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी का रायपुर में सम्मान...

Date:

रायपुर । आंध्रा एसोसिएशन , रायपुर द्वारा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । आकांक्षा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देकर न केवल टीम को सशक्त बनाया बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी रोशन किया । उनके समर्पण और सेवा भाव ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं ।

कार्यक्रम में आंध्रा एसोसिएशन , रायपुर द्वारा पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ आकांक्षा को आशीर्वचन दिया गया । उन्हें शॉल , श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर आकांक्षा सत्यवंशी ने भावनात्मक शब्दों में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्व कप की यात्रा उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा , जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता । उन्होंने कहा कि बेटियों पर जब समाज और परिवार का आशीर्वाद बना रहता है तो वे हर मंजिल हासिल कर सकती हैं । आकांक्षा ने यह भी बताया कि सेमीफाइनल जीतने के बाद पूरी टीम को विश्वास था कि भारत फाइनल में जीत हासिल कर विश्व में अपना परचम लहराएगा ।

सम्मान समारोह में श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित थीं । कार्यक्रम में पार्षद श्री महेंद्र खोडियार , भूतपूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा , श्री जी. स्वामी , श्री के. एस. आचार्युलु , श्री टी. श्रीनिवास रेड्डी , श्री के. मोहन नायडू , श्री एम. श्रीनिवास , श्री एल. रुबेश राव , श्री पी. अमित नायडू , श्री बी. रमेश पटनायक , श्री टी. सुरेश , श्री बी. रोहित , श्री जी. नागेश , श्री टी. गोपी सहित आंध्रा महिला विंग , विद्यालय की प्राचार्या , उपप्राचार्य , शिक्षक और कई खिलाड़ी उपस्थित रहे । सभी ने आकांक्षा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

राजिम टीआई अमृत लाल साहू को एसपी ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला प्रशस्ति पत्र…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ राजिम। बेहतर पुलिसिंग और मामलों के त्वरित निराकरण...