21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर में गूंजेंगी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल के सुर आज शाम ‘मेरी दोस्ती मेरा प्यार’ में होगा संगीत का रंगारंग आयोजन…

HomeChhattisgarhरायपुर में गूंजेंगी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल के सुर आज शाम ‘मेरी दोस्ती मेरा प्यार’...

Date:

हाइलाइट : मायाराम सुरजन हाल , रजबंधा मैदान रायपुर में आज शाम 630 बजे से “एक शाम लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी के नाम” संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा । इस मौके पर शहर के प्रसिद्ध गायक कलाकार सुरमयी प्रस्तुतियाँ देंगे , वहीं आयोजन का उद्देश्य संगीत के सुनहरे दौर को याद करना है ।

रायपुर । बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल को समर्पित एक विशेष संगीत संध्या “एक शाम लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी के नाम” आज शाम रायपुर में आयोजित की जा रही है । यह कार्यक्रम आर.के.एम. फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में “मेरी दोस्ती मेरा प्यार” बैनर तले मायाराम सुरजन हाल , रजबंधा मैदान में शाम 630 बजे से शुरू होगा ।

कार्यक्रम के डायरेक्टर मो. मिन्हाज मज्जू हैं , जबकि सलाहकार वेणुगोपाल और जनसंपर्क प्रभारी दिलीप नामपल्लिवार हैं । मंच संचालन की जिम्मेदारी संजय कुमार शर्मा निभाएंगे । आयोजकों ने बताया कि यह संध्या उन सभी संगीत प्रेमियों के लिए समर्पित है जो पुराने हिंदी फिल्म संगीत को दिल से चाहते हैं ।

इस संगीतमय शाम में कई प्रतिभाशाली गायक अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे । इनमें नंदू सोनी , अभय गणोंरकर , उमेश तांडी , मो. इमरान , मो. शकील , पिंकी रामटेके , सितारा शेख , आकांक्षा , एन. तन्वी श्री , उमा यादव , रजनी साहू , संध्या बेहरा , निरोषा , डी. लता और खुशी सगरवंशी जैसे कलाकार शामिल रहेंगे ।

विशेष अतिथि गायक विनोद देवांगन अपनी मधुर आवाज़ से आयोजन में चार चांद लगाएंगे । आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने हिंदी सिनेमा के अमर गीतों और संगीतकारों को श्रद्धांजलि देना है , ताकि नई पीढ़ी भी उन स्वर्णिम सुरों से परिचित हो सके जिन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयाँ दीं ।

कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन शहर की सांस्कृतिक परंपरा को संजोए रखते हैं और कलाकारों को मंच देने का अवसर प्रदान करते हैं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...