34.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

151 दिन से फरार सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार , रायपुर पुलिस लाई सड़क मार्ग से — भाई रोहित अब भी फरार…

HomeChhattisgarh151 दिन से फरार सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार ,...

Date:

रायपुर पुलिस ने सूदखोरी , रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है । आरोपी बीते 151 दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार था । पुलिस उसे सड़क मार्ग से रायपुर ला रही है , जबकि उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है । अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी की औपचारिक जानकारी रविवार को दी जाएगी ।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वीरेंद्र सिंह तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है । वह अपने भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सूदखोरी का अवैध कारोबार करता था । कर्जदारों से ब्याज वसूलने के नाम पर मारपीट और धमकाने की घटनाएं आम थीं । 2006 में पहला केस दर्ज होने के बाद उसे आदतन अपराधियों की सूची में शामिल किया गया । उस पर मारपीट , ब्लैकमेलिंग , आर्म्स एक्ट और उगाही जैसे छह से अधिक मामले दर्ज हैं ।

करीब पांच महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने तेलीबांधा थाने में रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था । इसके बाद दोनों भाई फरार हो गए थे । वीरेंद्र के घर से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए थे ।

फरारी के दौरान पुलिस ने तोमर भाइयों के करीबियों के घरों में छापेमारी कर 40 करोड़ से अधिक की रजिस्ट्री , साढ़े तीन करोड़ का सोना और 10 लाख की चांदी जब्त की थी । जांच में ब्लैंक चेक , पासबुक और एटीएम भी मिले । पुलिस को संदेह है कि तोमर बंधुओं ने सूद पर पैसे देने के बाद ब्लैकमेलिंग कर लोगों की संपत्ति अपने कब्जे में ली ।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी , जबकि उनकी पत्नियों और भतीजे की जमानत मंजूर की गई । सरकारी वकील ने अदालत को बताया था कि वीरेंद्र और रोहित तोमर पर 16 से अधिक मामले दर्ज हैं और ये दोनों आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...