27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

क्या मछली पालन बना सकता है किसान को आत्मनिर्भर? मदन राम की बायोफ्लॉक सफलता दिखा रही है रास्ता…

HomeChhattisgarhक्या मछली पालन बना सकता है किसान को आत्मनिर्भर? मदन राम की...

Date:

रायपुर, 13 अक्टूबर 2025।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर तेजी से उभर रहे हैं। सरगुजा अंचल के अम्बिकापुर विकासखण्ड, ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी के किसान श्री मदन राम ने इसी योजना का लाभ उठाकर अपने जीवन में एक नया बदलाव लाया है।
खेती से सीमित आमदनी पाने वाले मदन राम आज बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन कर हर वर्ष दो लाख रुपए से अधिक शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं, और आत्मनिर्भर किसान बन चुके हैं।

बायोफ्लॉक तालाब: आधुनिक तकनीक से बना कमाई का साधन

मदन राम ने अपने खेत की 30 डिसमिल भूमि में वैज्ञानिक तरीके से बायोफ्लॉक तालाब तैयार किया है।
इसमें बायोफ्लॉक शीट, ऑक्सीजन मशीन, सबमर्सिबल पंप और जनरेटर की व्यवस्था की गई है, जिससे मछलियों की वृद्धि के लिए अनुकूल और नियंत्रित वातावरण बना रहता है।

  • कुल लागत: ₹14 लाख
  • सरकारी सब्सिडी: ₹8 लाख 40 हजार (60% अनुदान)
  • तकनीकी मार्गदर्शन: मत्स्य पालन विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग

खेती से आगे… अब मछलियाँ ही तैयार कर रही हैं मछली बीज

मदन राम बताते हैं—

“पहले हमने मछली का बीज खरीदा था, लेकिन अब तालाब में ही मछलियाँ स्वयं बीज तैयार कर रही हैं। लागत कम हो गई, मुनाफा और बढ़ गया।”

यह भी पढ़ें : रायपुर में राष्ट्रीय तेलुगु ब्राह्मण युवक–युवती परिचय वेदिका का भव्य आयोजन, देशभर से परिवारों ने लिया हिस्सा…

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“खेत की तुलना में मछली पालन आज ज्यादा लाभकारक है।”

मत्स्य संपदा योजना: सिर्फ मुनाफा नहीं, बीमा सुरक्षा भी

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मछुआरों और मछली पालकों को निम्न सुविधाएँ भी प्रदान करती है—

कम ब्याज पर ऋण व सब्सिडी
आकस्मिक मृत्यु/विकलांगता पर बीमा कवर
उत्पादन बढ़ोतरी और निर्यात को प्रोत्साहन
ग्रामीण युवाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए नए रोजगार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ‘नीली क्रांति’ का नया अध्याय

बायोफ्लॉक जैसी उन्नत तकनीक अपनाकर ग्रामीण किसान अब केवल खेती पर निर्भर नहीं हैं।
मदन राम जैसे उदाहरण साबित कर रहे हैं कि आज मत्स्य पालन एक सशक्त व्यवसाय है, जो गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...