34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

कोल्ड्रिफ कफ सिरप बना मौत का कारण : मध्य प्रदेश में 11 बच्चों की मौत, डॉक्टर गिरफ्तार – सरकार ने कंपनी पर लगाई रोक…

HomeMadhya Pradeshकोल्ड्रिफ कफ सिरप बना मौत का कारण : मध्य प्रदेश में 11...

Date:

भोपाल- 07 अक्टूबर 25— देशभर में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। अकेले मध्य प्रदेश में 11 बच्चों की जान इस जहरीली दवा की वजह से चली गई। घटना के बाद राज्य सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप और इसे बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के सभी उत्पादों पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार की कार्रवाई के बाद पुलिस ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया से डॉक्टर प्रवीन सोनी को गिरफ्तार किया है। वे सरकारी सेवा में रहते हुए निजी क्लिनिक भी चलाते हैं और क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ माने जाते हैं। बताया गया है कि उन्होंने अपने क्लिनिक में इलाज के लिए आने वाले बच्चों को यही सिरप लिखी थी।

जांच में बड़ा खुलासा:
चेन्नई की ड्रग टेस्टिंग लैब में जांच के दौरान पाया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 48.6 प्रतिशत थी, जबकि मानक केवल 0.1 प्रतिशत होना चाहिए। यह रसायन अत्यधिक जहरीला होता है और सीधे किडनी सहित शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है।

पीड़ित परिवारों का दर्द:
मृत बच्चों के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे सिर्फ सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टर ने दवा के साथ कोल्ड्रिफ सिरप देने की सलाह दी थी। सिरप पीने के कुछ ही दिनों में बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और किडनी फेलियर जैसे लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

एफआईआर और सख्त धाराएं:
छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे ने बताया कि बीएमओ डॉक्टर अंकित सहलाम की शिकायत पर डॉक्टर प्रवीन सोनी के खिलाफ दवाओं में मिलावट, मानव वध और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

सरकार की सख्त चेतावनी:
मुख्यमंत्री ने बच्चों की मौत को अत्यंत गंभीर मानते हुए जांच रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को संदिग्ध दवाओं की तत्काल जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

ख़बरे और भी…follow करना न भूलें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...