30.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

दिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक धमाका तय: छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी पूरी…

HomeChhattisgarhदिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक धमाका तय: छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के...

Date:

रायपुर— छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में दिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों के तबादले की रूपरेखा गृह विभाग ने तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, करीब एक दर्जन जिलों और मुख्यालयों में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग में बड़े पैमाने पर फेरबदल तय माना जा रहा है। आदेश किसी भी समय जारी हो सकता है।

विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि संभावित सूची में कई जिलों के एसपी स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें सुजीत कुमार (2010 बैच) का नाम कोरबा के लिए, प्रशांत कुमार ठाकुर (2011) का नाम पीएचक्यू के लिए, जितेंद्र शुक्ला (2013) का नाम राजनांदगांव के लिए, सिद्धार्थ तिवारी (2015) का नाम कवर्धा के लिए, उदय किरण (2015) का नाम सूरजपुर के लिए, प्रफुल्ल ठाकुर (2015) का नाम सक्ती के लिए, सुनील शर्मा (2017) का नाम महासमुंद के लिए और अंकिता शर्मा (2018) का नाम धमतरी के लिए चर्चाओं में है।

रायगढ़ जिले में त्रिलोक बंसल (2016 बैच) और मोहित गर्ग (2013 बैच) को एसपी पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, वर्तमान रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल (2014 बैच) को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की किसी बटालियन में कमांडेंट के पद पर भेजे जाने की चर्चा है।

दिलचस्प यह है कि मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (2013) और बलरामपुर एसपी वैभव रमणलाल बैंकर (2019), हालिया विवादों के बावजूद, फिलहाल अपनी जिम्मेदारी पर बने रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार “सुशासन” के लक्ष्य के तहत इन दोनों अधिकारियों को सुधार और परिणाम दिखाने का एक और अवसर देना चाहती है।

इधर, आशुतोष सिंह (2012) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं, जबकि धर्मेंद्र सिंह छवई (2012) और सूरज सिंह परीहार (2015) को मुख्यालय या अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापना मिलने की संभावना है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि सरकार वर्तमान में एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (2011), एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल (2012), एसएसपी बिलासपुर रजनीश सिंह (2012), एसएसपी सुरगुजा राजेश अग्रवाल (2012), एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (2012) और एसपी जांजगीर विजय पांडे (2016) के कार्य से संतुष्ट है। इन अधिकारियों को फिलहाल दिसंबर 2025 तक अपनी जिम्मेदारियों पर बने रहने की संभावना है।

पुलिस विभाग में इस फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यह माना जा रहा है कि आदेश जारी होने से पहले अंतिम क्षणों में कुछ बदलाव या विलंब भी संभव है।
सूत्रों के मुताबिक, इस तबादले की रूपरेखा मुख्यमंत्री और गृह मंत्री स्तर पर अंतिम स्वीकृति के लिए भेजी जा चुकी है।

(जुड़े रहिए, अपडेट रहिए – छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक हलचलों की हर खबर सबसे पहले यहीं पढ़िए)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related