स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, 06 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को राज्य सरकार द्वारा रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर चलाए जा रहे विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए सादर आमंत्रण भी दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
खबरें और भी…


