नई दिल्ली: 28 सितम्बर 2025— में वसंत कुंज स्थित एक आश्रम से जुड़े स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा से गिरफ्तार कर लिया। स्वामी पर आरोप है कि उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) छात्रवृत्ति योजना के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और जालसाजी की। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने आरोपी द्वारा गठित ट्रस्ट से जुड़े 18 बैंक खातों और 28 एफडी अकाउंट को फ्रीज कर दिया था, जिनमें लगभग आठ करोड़ रुपये जमा थे। उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी बंद कर दिए गए।
मामले में शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा कि जांच शुरुआती चरण में है और धोखाधड़ी व पैसों के दुरुपयोग की पूरी कड़ी का पता लगाने के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है। पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी अपने पते पर नहीं मिल रहे और मोबाइल फोन भी बंद है।
पुलिस की जांच में अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 17 ने स्वामी पर अश्लील संदेश भेजने, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और अवांछित शारीरिक संपर्क जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का यह भी कहना है कि संस्थान में कार्यरत महिला फैकल्टी और प्रशासक उन्हें स्वामी की मांगों को पूरा करने के लिए दबाव डालते थे। इस पूरे मामले ने दिल्ली में शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)


