28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायगढ़ में दुर्गा वाहिनी टीम सक्रिय; दशहरा तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए करेंगी पेट्रोलिंग …

HomeChhattisgarhरायगढ़ में दुर्गा वाहिनी टीम सक्रिय; दशहरा तक महिलाओं की सुरक्षा के...

Date:


रायगढ़: 28 सितम्बर 2025— नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैयार की है। इसे दुर्गा वाहिनी नाम दिया गया है। यह टीम दशहरा तक शहर के प्रमुख डांडिया-गरबा कार्यक्रम स्थलों और बड़े दुर्गा पंडालों में लगातार पेट्रोलिंग करेगी। टीम की सदस्य ‘पुलिस रक्षा टीम’ से हैं और उन्हें किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने की स्वतंत्रता दी गई है।

शहर में हर साल नवरात्रि पर बड़ी संख्या में गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इनमें महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में हिस्सा लेती हैं। ऐसे आयोजनों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होने की आशंका रहती है। इन घटनाओं पर रोकथाम के लिए ही महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

रायगढ़ पुलिस ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो टीम गठित की हैं। इन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शहर के विभिन्न स्थलों पर रवाना किया गया है। दुर्गा वाहिनी की यह पेट्रोलिंग व्यवस्था त्योहार के दौरान महिलाओं और परिवारों को सुरक्षित माहौल प्रदान करेगी और पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगेगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...