स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: 22 सितम्बर 2025— छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रायपुर की विशेष अदालत ने 16 अक्टूबर 2025 तक ईडी की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।
दोनों अधिकारियों को पहले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि आरोप बेहद गंभीर हैं और जांच को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। साथ ही निर्देश दिया गया कि दोनों को पहले दो हफ्ते ईडी की हिरासत और उसके बाद दो हफ्ते न्यायिक हिरासत में रखा जाए। इसके बाद ही जमानत पर विचार होगा।
गिरफ्तारी के दिन से ही ईडी की टीम रायपुर कोर्ट परिसर में डटी रही। गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय ले जाने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के अगले ही दिन, 18 सितंबर को ईडी ने डॉ. आलोक शुक्ला के भिलाई के तालपुरी स्थित आवास पर छापा मारा था। उसी दिन उन्होंने ईडी कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश भी की थी, लेकिन आदेश अपलोड न होने से कोर्ट ने अनुमति नहीं दी थी। मामले की सुनवाई 22 सितंबर तक स्थगित कर दी गई थी, जिसके बाद अब गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी हुई। यह गिरफ्तारी नान घोटाले की जांच में सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है और आने वाले दिनों में ईडी पूछताछ से और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


