32.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

रायगढ़ में “नमो मैराथन” दौड़: आत्मनिर्भर और फिट भारत का संदेश…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में “नमो मैराथन” दौड़: आत्मनिर्भर और फिट भारत का संदेश...

Date:

रायगढ़ में सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत “नमो मैराथन” दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश फैलाया गया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे।

दौड़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से शुरू होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, शहीद चौक होते हुए कमला नेहरू उद्यान में समाप्त हुई। वित्त मंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है अपनी पूरी क्षमता और खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेना। बालक और बालिका वर्ग के प्रथम दस स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मनोज कुमार यादव, द्वितीय भोजराम साहू और तृतीय सुनील कुमार साहू रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान सोना चौहान, द्वितीय संगीता यादव और तृतीय धनकुवर सिदार रहे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को क्रमशः 5,100, 3,100 और 2,100 रुपए पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने राज्य में शिक्षा, खेल और युवाओं के विकास की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने नव गुरुकुल और प्रयास आवासीय संस्था जैसी पहलों का परिचय दिया, जहां छात्राओं और युवाओं को आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जा रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शहरवासी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related