22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर विधानसभा में उच्चस्तरीय बैठक, पीएम मोदी करेंगे नवीन विधानसभा भवन व आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण…

HomeChhattisgarhराज्योत्सव की तैयारियों को लेकर विधानसभा में उच्चस्तरीय बैठक, पीएम मोदी करेंगे...

Date:

रायपुर : 16 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर के मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मंत्री-विधायकों पर बयान से घिरे बसंत अग्रवाल, बोले– कांग्रेस नेताओं के लिए कही थी बात…

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़ी तैयारियों का विस्तार से जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ पर आयोजित राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन और छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा राज्योत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related