स्वतंत्र छत्तीसगढ़
दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में खाद्यान्न, फल और सब्जियों की कोई कमी नहीं होगी और भारत दुनिया की फूड बास्केट बनेगा। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–रबी अभियान 2025’ में उन्होंने बताया कि कृषि 3.7% की दर से बढ़ रही है, जिसका श्रेय किसानों, वैज्ञानिकों और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों को जाता है।
यह भी पढ़ें : ग्रीन क्रेडिट योजना में लापरवाही : खोडरी परिक्षेत्र अधिकारी मनीष श्रीवास्तव निलंबित…
मंत्री ने कहा कि अब केवल मानकों पर खरे बायो-स्टिमुलैंट्स ही बाजार में मिलेंगे और किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कृषि विस्तार कार्य तेज करने और किसानों को अधिक संख्या में फसल बीमा योजना से जोड़ने पर जोर दिया। चौहान ने बताया कि अक्टूबर में केंद्र और राज्यों की संयुक्त भागीदारी से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” फिर से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान केवल शोधपत्रों तक सीमित न रहकर किसानों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर केंद्रित होना चाहिए।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


