त्योहार पर यात्रियों को राहत, बिलासपुर जोन से दो पूजा स्पेशल ट्रेनें…

HomeCHHATTISGARHBILASPURत्योहार पर यात्रियों को राहत, बिलासपुर जोन से दो पूजा स्पेशल ट्रेनें...

Date:

बिलासपुर : 13 सितम्बर 2025

नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के साथ छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को सँभालने के लिए रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर जोन से दो पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन दोनों ही ट्रेनों के लिए आरक्षण शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती पर रोक…

इतवारी–शालीमार पूजा स्पेशल

नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन पाँच फेरों के लिए चलाई जाएगी।

  • ट्रेन संख्या 08865 इतवारी–शालीमार पूजा स्पेशल 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 08866 शालीमार–इतवारी पूजा स्पेशल 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने 08865 की समय सारणी में आंशिक बदलाव किया है। अब यह गाड़ी—

  • दुर्ग में 21.40 बजे पहुँचेगी और 21.50 बजे रवाना होगी।
  • रायपुर में 22.30 बजे पहुँचेगी और 22.40 बजे रवाना होगी।
  • भाटापारा में 23.30 बजे पहुँचेगी और 23.32 बजे रवाना होगी।
  • बिलासपुर में 00.35 बजे पहुँचेगी और 00.45 बजे आगे रवाना होगी।

दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल

इसके अलावा दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

  • ट्रेन संख्या 08760 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 08761 हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलाई जाएगी।

इस ट्रेन की समय सारणी में भी परिवर्तन किया गया है। अब यह गाड़ी रायपुर स्टेशन पर 11.20 बजे पहुँचेगी और 11.30 बजे रवाना होगी।

बढ़ती मांग को देखते निर्णय

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट 250–300 तक पहुँचने के चलते यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा था। ऐसी स्थिति में बिलासपुर जोनल मुख्यालय ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...