हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती पर रोक…

HomeCHHATTISGARHBILASPURहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की सीधी भर्ती पर...

Date:

बिलासपुर : 13 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में अब प्रोफेसरों की सीधी भर्ती नहीं होगी। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच (मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल) ने 10 दिसंबर 2021 को जारी राज्य सरकार की अधिसूचना को रद्द कर दिया है। इसमें प्रोफेसर पदों को एक बार की छूट के तहत सीधी भर्ती से भरने का प्रावधान किया गया था।

यह भी पढ़े : सुयश हॉस्पिटल लापरवाह, 15 लाख मुआवजा देने का आदेश…

कोर्ट ने कहा कि छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2013 के मुताबिक प्रोफेसर का पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से ही भरा जा सकता है। इन नियमों में कोई संशोधन नहीं हुआ है, इसलिए अधिसूचना जारी कर सीधी भर्ती की अनुमति देना असंवैधानिक और कर्मचारियों के पदोन्नति अधिकार का उल्लंघन है।

यह फैसला डॉ. शशिकला कोसम, डॉ. नरेंद्र प्रसाद नरसिंग, डॉ. ओंकार कश्यप समेत अन्य एसोसिएट प्रोफेसरों की याचिकाओं पर सुनाया गया। उन्होंने 2021 की अधिसूचना को चुनौती दी थी, जिसमें संविदा शिक्षकों को आयु सीमा में छूट और चयन प्रक्रिया में बोनस अंक देने का प्रावधान था।

राज्य सरकार ने अपनी ओर से दलील दी थी कि नए मेडिकल कॉलेज खुलने से प्रोफेसरों की भारी कमी है और सीधी भर्ती राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मान्यता के लिए जरूरी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने सरकार का यह तर्क खारिज कर दिया और स्पष्ट कर दिया कि प्रोफेसर पद केवल पदोन्नति से ही भरे जाएंगे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...