31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

नवरात्रि से लागू होगा नया जीएसटी सुधार, हर परिवार को होगी 50 हजार की बचत, मुख्यमंत्री साय…

HomeChhattisgarhनवरात्रि से लागू होगा नया जीएसटी सुधार, हर परिवार को होगी 50...

Date:

रायपुर : 13 सितम्बर 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी में हुए ऐतिहासिक सुधार देश के 150 करोड़ नागरिकों के लिए खुशियों की सौगात हैं। नवरात्रि से लागू होने वाले इन प्रावधानों से रोजमर्रा की वस्तुएं 10% तक सस्ती होंगी और आम परिवार को सालाना 50 हजार रुपये की बचत होगी।

यह भी पढ़े : त्योहार पर यात्रियों को राहत, बिलासपुर जोन से दो पूजा स्पेशल ट्रेनें…

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब चार के बजाय दो जीएसटी स्लैब होंगे और 90% से अधिक सामान टैक्स-फ्री या सस्ते हुए हैं। कृषि उपकरण, ट्रैक्टर, बीज, खाद, स्प्रिंकलर व ड्रिप इरीगेशन पर कर केवल 5% कर दिया गया है, जिससे किसानों को हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी। स्वास्थ्य व जीवन बीमा पूरी तरह टैक्स-फ्री कर दिए गए हैं। तेंदूपत्ता व लघु वनोपज पर टैक्स घटाने से बस्तर–सरगुजा के संग्राहकों को लाभ होगा। कोयले पर सेस हटाने का निर्णय भी छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुधार ‘गुड एंड सिंपल टैक्स’ को साकार करता है और गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक खुशहाली लाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में यह पहल विकसित भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर होगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...