31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

धान खरीदी में डिजिटल पंजीकरण, तस्करी पर नकेल कसने स्पेशल टीम बनेगी…

HomeChhattisgarhधान खरीदी में डिजिटल पंजीकरण, तस्करी पर नकेल कसने स्पेशल टीम बनेगी...

Date:

रायपुर : 13 सितम्बर 2025

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में तय किया गया कि इस बार किसानों का पंजीकरण एग्री स्टेक व एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़े : नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने ली शपथ…

अब तक पंजीकरण सहकारी समितियों और कागजी दस्तावेजों पर निर्भर था, जिससे दोहरे पंजीकरण, फर्जी किसानों के नाम से धान बिक्री और भुगतान में देरी जैसी समस्याएं आती थीं। नई व्यवस्था से किसान की पहचान और जमीन का ब्यौरा सीधे डिजिटल डेटाबेस से जुड़ेगा। खरीदी और भुगतान की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी तथा किसानों को समर्थन मूल्य का पैसा तय समय सीमा में सीधे बैंक खाते में मिलेगा।

धान तस्करी रोकने के लिए सरकार ने सीमावर्ती जिलों में स्पेशल टीम गठित करने का निर्णय लिया है। बैठक में उपार्जन के लिए जूट बारदाना की समय पर उपलब्धता और कस्टम मिलिंग की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, वित्त सचिव मुकेश बंसल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...