सुयश हॉस्पिटल लापरवाह, 15 लाख मुआवजा देने का आदेश…

HomeCHHATTISGARHसुयश हॉस्पिटल लापरवाह, 15 लाख मुआवजा देने का आदेश...

Date:

रायपुर : 13 सितम्बर 2025

राजधानी के कोटा इलाके में स्थित सुयश हॉस्पिटल को मरीज की मौत के मामले में उपभोक्ता आयोग ने लापरवाह मानते हुए भारी मुआवजा देने का आदेश दिया है। आयोग ने अस्पताल को 15 लाख रुपए (6% वार्षिक ब्याज सहित), 1 लाख रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपए वाद व्यय पीड़ित परिवार को देने का निर्देश जारी किया है।

यह मामला साल 2010 का है। हिमांशु सोनी नामक मरीज सड़क हादसे के बाद इलाज के लिए सुयश हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। इलाज के बाद डिस्चार्ज किए जाने के बावजूद हालत बिगड़ने पर 26 दिसंबर 2010 को उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन देने के बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इंजेक्शन न देने और मृत अवस्था में लाए जाने का दावा किया था।

यह भी पढ़े : धान खरीदी में डिजिटल पंजीकरण, तस्करी पर नकेल कसने स्पेशल टीम बनेगी…

हालांकि, जिला आयोग में प्रतिपरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने स्वीकार किया कि इंजेक्शन देकर पुनर्जीवन का प्रयास किया गया था। इसके साथ ही अस्पताल सीसीटीवी फुटेज, विजिटर रजिस्टर और जरूरी चिकित्सकीय दस्तावेज पेश करने में भी नाकाम रहा। मृतक के परिजनों को रिपोर्ट तक नहीं दी गई। इन तथ्यों ने अस्पताल की लापरवाही को साबित कर दिया।

जिला उपभोक्ता आयोग ने पहले ही हिमांशु की पत्नी हिना सोनी के पक्ष में फैसला सुनाया था। सुयश हॉस्पिटल ने इस आदेश को चुनौती दी, लेकिन राज्य उपभोक्ता आयोग की पीठ (न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया और सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा) ने अपील खारिज कर जिला आयोग का आदेश बरकरार रखा।

फैसले के बाद मृतक की पत्नी हिना सोनी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद न्याय मिला है और अब उन्हें राहत की अनुभूति हो रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...