25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

बाइक से की 1800 km. यात्रा,पहुंची रायपुर, महिला बटालियन, कैंप में हुआ भव्य स्वागत, बस्तर में CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिखाएंगी करतब..

HomeRaipurबाइक से की 1800 km. यात्रा,पहुंची रायपुर, महिला बटालियन, कैंप में हुआ...

Date:

रायपुर: 22 मार्च 2023

सीआरपीएफ की महिला बटालियन ‘डेयरडेविल्स’ बुलेट गाड़ी से 1800 किलोमीटर की यात्रा कर आज रायपुर पहुंची है | रायपुर के CRPF की 65वीं बटालियन कैंप में महिला बटालियन का भव्य स्वागत किया गया | आपको बता दें कि ये बटालियन 25 मार्च 2023 को बस्तर में आयोजित CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होगी |

डिप्टी कमोंडेंट तारा यादव ने बताया, 9 तारीख को इंडिया गेट दिल्ली से हम निकले थे. रोजाना साढ़े 300 किलोमीटर हम राइड करते थे.| आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है | उसमें हम अपनी 75 बाइक को लेकर निकले हैं, जो अब सफल रहा.| सभी का सहयोग रहा, जन समूह का सहयोग देखकर अच्छा लग रहा है.| बीच में कोई बाधा नहीं आई है | हमारे साथ टेक्निकल टीम भी चल रही थी | फीमेल डॉक्टर भी चल रही थी, सब संभाल लेते थे | उन्होंने बताया कि जब हम निकले थे तो उस दिन महिला दिवस था और आज नवरात्रि का पहला दिन है.| चैन के साथ चैन जुड़ती गई और हम चलते चले गए | महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार बहुत सजग है | उसमें भी हमने योगदान दिया.| महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमने यात्रा निकाली | छत्तीसगढ़ में हम पहली बार नहीं आए हैं | इससे पहले भी आ चुके हैं | 90 प्रतिशत महिलाएं बस्तर में ड्यूटी कर चुके हैं तो कोई दिक्कत नहीं आएगी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...