22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

चैत्र नवरात्रि 2023 प्रारंभ,माँ बमलेश्वरी करेंगी हर मुराद पूरी…

HomeChhattisgarhDONGARGARHचैत्र नवरात्रि 2023 प्रारंभ,माँ बमलेश्वरी करेंगी हर मुराद पूरी...

Date:

डोंगरगढ़ : 22 मार्च 2023

डोंगरगढ़ का बम्लेश्वरी मंदिर विश्व विख्यात है| यहां पर माता के दो रूप देखने को मिलते हैं| एक छोटी बम्लेश्वरी और दूसरी बड़ी बम्लेश्वरी | एक माता का स्थान पहाड़ी के नीचे है ,तो दूसरी माता 1600 फीट ऊंचे पर्वत पर विराजित हैं | साल की दो नवरात्रियों में लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं| इस दौरान विशाल मेले का भी आयोजन होता है | इस बार बम्लेश्वरी मंदिर के गर्भगृह को 3 किलो सोने से सजाया गया है | राजस्थान के कलाकारों ने मंदिर को भव्य रूप दिया है |

विश्वप्रसिद्ध माँ बमलेश्वरी का मंदिर प्राचीन काल से ही विद्यमान है | प्राचीन काल से ही इस मंदिर की महिमा अपरम्पार रही है | माँ बमलेश्वरी देवी के दर्शन के लिए नवरात्र पर लगभग 20 लाख से भी अधिक श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुँचते हैं | मंदिर समिति इसके लिए विशेष तैयारी भी करती है | इस माता के दरबार को 3 किलो सोने से सजाया गया है | मंदिर के अन्दर गर्भ गृह में राजस्थान के लगभग 20 से अधिक कलाकारों ने अपनी कलाकृतियाँ उकेरीं हैं | इस चैत्र नवरात्री में भी देश विदेश से लोग ज्योति कलश की स्थापना कराते हैं |

इस बार चैत्र नवरात्री आज 22 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है | इस अवसर पर आज डोंगरगढ़ में स्थित माँ बमलेश्वरी मंदिर में भव्य मेला का आयोजन हो रहा है | वहीँ माता के दर्शन के लिए आये पैदल यात्रियों के लिए पंडाल भी लगाए गए हैं | पैदल नहीं जा सकने वाले दर्शनार्थीयों के लिए रोप वे की भी सुविधा उपलब्ध है | बहुत पहले माँ के दर्शन के लिए पहाड़ों के बीच से होकर जाना पड़ता था ,परन्तु अब मंदिर प्रांगण तक पहुँचाने के लिए सीढ़ियां भी सुविधा उपलब्ध है | वर्तमान में राजनंदगांव जिले का डोंगरगढ़ माँ बमलेश्वरी के भक्तों की आस्था का प्रतीक बन चूका है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवरात्रि की पंचमी पर डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़: शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर सांसद...

डोंगरगढ़ में शारदीय नवरात्रि शुरू, लाखों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन को पहुंचे…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। डोंगरगढ़ स्थित ऐतिहासिक मां बम्लेश्वरी मंदिर...

नवरात्रि पर भक्तों को सौगात, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी...