29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

डोंगरगढ़: एक्सिस बैंक में करोड़ों की ठगी, 43 से अधिक ग्राहक पीड़ित, एक की सदमे से मौत…

HomeChhattisgarhडोंगरगढ़: एक्सिस बैंक में करोड़ों की ठगी, 43 से अधिक ग्राहक पीड़ित,...

Date:

डोंगरगढ़: 06 अगस्त 2025,

शहर के एक्सिस बैंक शाखा में बीते तीन वर्षों में हुए करोड़ों रुपये के गबन से अब शहरवासियों का सब्र टूटता नजर आ रहा है। बैंक में जमा की गई मेहनत की कमाई के साथ हुई धोखाधड़ी से सैकड़ों ग्राहक मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। इस गंभीर मामले की एक दर्दनाक कड़ी सोमवार रात सामने आई, जब टिकरापारा निवासी और मटेरियल सप्लायर शेख अयूब खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

बताया गया कि शेख अयूब खान भी एक्सिस बैंक के उन 43 पीड़ितों में शामिल थे, जिनके लाखों रुपये इस घोटाले में फंस गए हैं। उनके करीबी बताते हैं कि करीब 9-10 लाख रुपये की राशि उनकी भी डूब गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने स्वयं बैंक प्रबंधन से की थी। परंतु जांच का हवाला देकर बैंक प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता रहा। बताया जाता है कि ठगी से आहत अयूब खान अत्यधिक तनाव में थे, जो अंततः उनकी मृत्यु का कारण बना।

सूत्रों की मानें तो यह घोटाला किसी एक बैंककर्मी की करतूत नहीं हो सकती। लोन डिपार्टमेंट सहित कई अन्य अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों से स्पष्ट है कि मामला करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अब तक 43 ग्राहकों के करीब ढाई करोड़ रुपये गबन की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि आंतरिक सूत्रों की मानें तो यह रकम 10 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है। बावजूद इसके, बैंक प्रशासन मामले को दबाने और शांत करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

इस घोटाले का सबसे अधिक असर वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ा है, जिन्होंने अपनी पेंशन और जीवन भर की जमा पूंजी इस बैंक में विश्वास के साथ जमा की थी। वहीं कई व्यापारी भी इस घोटाले के शिकार हुए हैं, लेकिन आयकर कार्रवाई के डर से चुप्पी साधे हुए हैं। पेंशन संगठनों से जुड़े कई सदस्य खुलकर अपनी बात नहीं कह पा रहे, वहीं पंचायत सचिवों को भी अपने वेतन खातों में धोखाधड़ी का सामना करना पड़ रहा है। ये सभी आज बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

घोटाले से पीड़ित लोग अब एकजुट होकर प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि अगर समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...