स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर 2 मिनट का स्टापेज दिया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए समय सारिणी भी जारी कर दी है। नवरात्रि में हर साल डोंगरगढ़ में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा दी जाती है। इस बार भी पांच जोड़ी यानी कुल 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को 9 दिनों तक ठहराव मिलेगा।
इन 10 ट्रेनों को मिलेगा स्टापेज
- बिलासपुर–भगत की कोठी–बिलासपुर एक्सप्रेस
- भगत की कोठी–बिलासपुर–भगत की कोठी एक्सप्रेस
- बिलासपुर–बीकानेर–बिलासपुर एक्सप्रेस
- बीकानेर–बिलासपुर–बीकानेर एक्सप्रेस
- बिलासपुर–चेन्नई–बिलासपुर एक्सप्रेस
- चेन्नई–बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस
- बिलासपुर–पुणे–बिलासपुर एक्सप्रेस
- पुणे–बिलासपुर–पुणे एक्सप्रेस
- रायपुर–सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस
- सिकंदराबाद–रायपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें : जनसंपर्क अधिकारी रीनू ठाकुर का निधन, सीएम साय ने जताया शोक…
यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कदम
भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, दो मेमू ट्रेनों का मार्ग विस्तार भी किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। डोंगरगढ़ स्टेशन नवरात्रि में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र बन जाता है। ऐसे में रेलवे का यह निर्णय यात्रियों के लिए बड़ी राहत है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


