23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल, साय मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे जुड़ेंगे…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में सियासी हलचल, साय मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे जुड़ेंगे...

Date:

रायपुर : 16 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में लंबे समय से खाली पड़े मंत्री पदों को भरने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पार्टी संगठन के पदाधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि 18 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार संभव है

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमति जता दी है। साय कैबिनेट में इस बार दो संगठन और एक RSS की पसंद के नेता को मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, मौजूदा मंत्रियों की कुर्सियां सुरक्षित रहेंगी और उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में बातचीत हुई। उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा— “इंतजार करते रहिए, हो भी सकता है।”

गौरतलब है कि सीएम साय 21 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया की 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। ऐसे में शपथ ग्रहण कार्यक्रम उनके दौरे से पहले ही संपन्न कराने की कवायद हो रही है।

तीन नए चेहरे जुड़ेंगे

सूत्रों का कहना है कि विस्तार में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, एक अनुसूचित जनजाति से और एक पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। वहीं बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना है।

इन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

  • दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव
  • अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल
  • आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब

इसके अलावा बिलासपुर से अमर अग्रवाल और कुरुद से अजय चंद्राकर के नाम भी दौड़ में शामिल हैं। माना जा रहा है कि इनमें से तीन नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है।

संसदीय सचिवों की भी होगी नियुक्ति

सूत्रों के अनुसार, अगस्त माह में ही भाजपा सरकार संसदीय सचिवों और रिक्त निगम-मंडल अध्यक्ष पदों पर भी नियुक्तियां कर सकती है। इसमें वरिष्ठ और युवा विधायकों का संतुलन साधने की कोशिश होगी। बता दें कि संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा रमन सिंह सरकार के समय शुरू हुई थी, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल सरकार ने भी इसे जारी रखा और 13 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया था।

वर्तमान में साय कैबिनेट के सदस्य

  1. विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री
  2. अरुण साव – उप मुख्यमंत्री
  3. विजय शर्मा – उप मुख्यमंत्री
  4. ओपी चौधरी – वित्त मंत्री
  5. केदार कश्यप – वन मंत्री
  6. दयाल दास बघेल – खाद्य मंत्री
  7. टंकराम वर्मा – खेल मंत्री
  8. लखन लाल देवांगन – उद्योग मंत्री
  9. श्याम बिहारी जायसवाल – स्वास्थ्य मंत्री
  10. रामविचार नेताम – आदिम जाति कल्याण मंत्री
  11. लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास मंत्री

फिलहाल मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हैं, लेकिन हरियाणा फार्मूला लागू होने की चर्चा के चलते तीन नए मंत्री बनाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है। 18 अगस्त को अगर शपथ ग्रहण होता है तो छत्तीसगढ़ की राजनीति में कई नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...