26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बस्तर से चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की मासूम ने करैत सांप को काटा, सांप की मौत – बच्ची सुरक्षित…

HomeChhattisgarhबस्तर से चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की मासूम ने करैत...

Date:

रायपुर/जगदलपुर: 16 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जगदलपुर के ग्राम कोयेनार में 9 महीने की मासूम बच्ची ने जहरीले करैत सांप को खिलौना समझकर काट लिया। बच्ची के काटने से कुछ ही देर में सांप की मौत हो गई। यह घटना परपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मानवी नान की बच्ची घर में खेल रही थी। उस समय मां दीपिका की तबीयत खराब थी और वह आराम कर रही थीं, जबकि परिवार के बाकी सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। तभी दरवाजे के पीछे छिपा करैत सांप कमरे में घुस आया। बच्ची ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और दांतों से काट डाला।

कुछ ही मिनटों में सांप तड़पकर मर गया। मां ने जब यह दृश्य देखा तो घबरा गईं और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत बच्ची को जगदलपुर के मेकाज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची को 24 घंटे तक निगरानी में रखा और सभी जरूरी जांच की। रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अगले दिन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

गांव में जैसे ही यह खबर फैली, लोग दंग रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं। लोग बच्ची को “नन्ही शेरनी” और “लिटिल वंडर गर्ल” कहकर बुला रहे हैं।

मां दीपिका ने कहा – “जब मैंने बेटी को सांप के साथ देखा तो डर से कांप उठी। लेकिन यह देखकर राहत मिली कि मानवी बिल्कुल ठीक है। यह ईश्वर की कृपा है कि बच्ची सुरक्षित है।”

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...