दुर्ग: 16 अगस्त 2025,
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र दुर्ग पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया। थाना एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों, सायरन का दुरुपयोग करने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 89 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। इनमें से 14 वाहनों को खतरनाक तरीके से चलाने पर ज़ब्त किया गया, वहीं एक इनोवा कार चालक पर सायरन का दुरुपयोग करने पर ₹5,000 का चालान काटा गया।
पुलिस द्वारा लगाए गए विशेष चेकिंग प्वाइंट्स पर थाना भिलाई नगर में 06, भिलाई भट्ठी में 03, सुपेला में 02, पुरानी भिलाई में 02 तथा छावनी क्षेत्र में 01 वाहन चालक पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 75 वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लापरवाह व खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आम जनता में भय व अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


