रायपुर: 11 अगस्त 2025
रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात में तीन बदमाशों ने कारोबारी से कट्टा और चाकू अड़ाकर 15 लाख रुपए कैश और सोने की अंगूठियां लूट लीं। वारदात पंडरी के कापा इलाके में हुई, जब कारोबारी अपनी कार से दुकान जा रहा था।
थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी के अनुसार, चिराग जैन नामक बिजनेसमैन की रेलवे स्टेशन के पास बोरवेल पार्ट्स की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने घर से दुकान के लिए निकले थे। कापा इलाके में तीन युवक बाइक से कार के सामने आकर रुके। कार रोकने पर बदमाशों ने पीछे से कट्टा और चाकू अड़ा दिया।
आरोपियों में से एक ने नकाब पहन रखा था, जबकि दो के चेहरे खुले थे। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कार में रखे 15 लाख रुपए कैश और चिराग के हाथ से पहनी तीन सोने की अंगूठियां लूट लीं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


