रायपुर : 11 अगस्त 2025
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में तिरंगा लहराएगा। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इसके लिए प्रदेशभर के मुतवल्लियों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी धार्मिक स्थलों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

डॉ. राज ने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान और अभिमान है। यह वतन-परस्ती और देशभक्ति का प्रतीक है, इसलिए हर मस्जिद, मदरसा और दरगाह में ध्वजारोहण होना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज से राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।
वक्फ बोर्ड का कहना है कि प्रदेश में कई स्थानों पर राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण नहीं होता। ऐसे में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
निकाह पढ़ाने की फीस पर भी नियंत्रण
इससे पहले वक्फ बोर्ड ने प्रदेश के मौलवियों के लिए विशेष आदेश जारी किया था। इसके तहत निकाह पढ़ाने वाले इमाम या मौलाना नजराने या उपहार के रूप में 1100 रुपए से अधिक नहीं ले सकेंगे। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया। यह आदेश भी प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मुतवल्लियों को भेजा गया है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


