22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

मेडिकल बिल स्वीकृत, फिर भी भुगतान अटका: 10% कमीशन मांगने का आरोप ;कलेक्टर व DEO से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, शिक्षक परेशान…

HomeChhattisgarhBILASPURमेडिकल बिल स्वीकृत, फिर भी भुगतान अटका: 10% कमीशन मांगने का आरोप...

Date:

बिलासपुर: 11 अगस्त 2025

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक क्लर्क पर सहायक शिक्षक का मेडिकल बिल भुगतान रोकने और 10% कमीशन मांगने का आरोप लगा है। शिकायत के बावजूद अब तक भुगतान नहीं हुआ, जिससे शिक्षक परेशान हैं।

शासकीय प्राथमिक शाला खपरी के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू ने इलाज के लिए मेडिकल बिल का आवेदन जमा किया था। सभी जरूरी दस्तावेज और इलाज में हुए खर्च के प्रमाण पेश करने के बाद कार्यालय से 1,87,459 रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई।

क्लर्क ने फोन कर मांगा कमीशन
शिक्षक का आरोप है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मस्तूरी में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 सीएस नौरके ने 9 जुलाई की रात 8:25 बजे उनके मोबाइल पर कॉल किया। कॉल रिसीव न होने पर उन्होंने 8:30 बजे वापस फोन किया, तब क्लर्क ने मेडिकल बिल की राशि खाते में जमा करने के एवज में 10% कमीशन मांगा। शिक्षक ने पैसे देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उनका भुगतान रोक दिया गया।

DEO और कलेक्टर से शिकायत के बाद भी लंबित भुगतान
संतोष कुमार साहू का कहना है कि इस मामले की लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर संजय अग्रवाल से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूची में शामिल अन्य शिक्षकों को 15 जुलाई की रात को ही भुगतान कर दिया गया, जबकि उनका भुगतान अब भी अटका हुआ है।

शिक्षक ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उन्हें उल्टा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related