26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

नई दिल्ली: चाणक्यपुरी में तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत, एक गंभीर घायल…

HomeNationalNEW DELHIनई दिल्ली: चाणक्यपुरी में तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचला,...

Date:

नई दिल्ली : 10 अगस्त 2025

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी के पॉश इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रपति भवन से महज 2 किलोमीटर दूर 11 मूर्ति के पास एक तेज रफ्तार थार ने दो पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार थार ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार डिवाइडर से टकराकर उसकी आगे की पहिया अलग हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन के पास से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के करीब एक घंटे तक मृतक का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलने पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की उम्र 26 साल है और उसे मौके से हिरासत में ले लिया गया है। हादसे में इस्तेमाल हुई थार को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और शराब सेवन की पुष्टि के लिए मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related