23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बस्तर में रक्षाबंधन पर वन विभाग की अनूठी पहल, पेड़ों को बांधी राखी और लिया संरक्षण का संकल्प…

HomeChhattisgarhबस्तर में रक्षाबंधन पर वन विभाग की अनूठी पहल, पेड़ों को बांधी...

Date:

जगदलपुर: 10 अगस्त 2025,

भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व बस्तर में इस बार पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। वन विभाग ने जिलेभर में एक अनूठी पहल करते हुए पेड़ों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। राखी के दिन जगदलपुर के चांदनी चौक में स्थित पीपल के पेड़ को सबसे पहले राखी बांधी गई। इस मौके पर स्थानीय विधायक, महापौर, वनमंडल अधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पेड़ों की रक्षा और उनके संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का वचन दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन पर यह कार्यक्रम जिले की सभी वन समितियों और अधिकारियों के सहयोग से आयोजित किया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह पेड़ों को राखी बांधने के कार्यक्रम हुए। वन विभाग ने इस पहल के पीछे उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका मकसद पेड़ों की कटाई को रोकना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। विभाग के अनुसार, इस तरह की पहल का असर पिछले डेढ़ साल में साफ दिखाई दिया है, क्योंकि बस्तर में अब पेड़ों की कटाई के मामले काफी कम हो गए हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पेड़ों को अपने परिवार की तरह सुरक्षित रखें, क्योंकि स्वस्थ पर्यावरण से ही हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...