21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

जशपुर पुलिस ने पकड़ी 51 लाख की शराब, बिहार चुनाव में खपाने की थी तैयारी…

HomeChhattisgarhजशपुर पुलिस ने पकड़ी 51 लाख की शराब, बिहार चुनाव में खपाने...

Date:

जशपुर : 06 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब को ट्रक में भरकर पंजाब के चंडीगढ़ से बिहार चुनाव के लिए भेजा जा रहा था। ट्रक में 734 कार्टून में कुल 6,588 लीटर शराब भरी थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े : रायगढ़ में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर नाबालिग की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर पुलिस को 4 अगस्त की सुबह पुख्ता इनपुट मिला था कि ट्रक (UP12AT1845) शराब लेकर गुजरने वाला है। इसके बाद थाना प्रभारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में टीम ने नेशनल हाईवे-43 पर आगडीह गांव के पास ट्रक को रोका। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर चिमाराम (निवासी – बायतु, बाड़मेर, राजस्थान) ने तस्करी रूट का खुलासा किया।

उसने बताया कि शराब चंडीगढ़ से लोड होती है और हिमाचल, लखनऊ, अंबिकापुर, जशपुर होते हुए रांची के रास्ते बिहार पहुंचाई जाती है। वहां से इसे पटना समेत कई जिलों में खपाया जाता है। ट्रक ड्राइवर को केवल गंतव्य बताया जाता है, माफिया खुद लोडिंग-अनलोडिंग करते हैं।

पिछले 5 महीने में जशपुर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 1.50 करोड़ की शराब पकड़ी गई थी। पुलिस अब पूरे तस्कर नेटवर्क की जांच में जुटी है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...